Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -29-Jul-2022 - पिया मिलन

पिया मिलन

पिया मिलन की ऋतु आ गई,
सावन की मस्ती हमे भा गई।
रिमझिम बरसात की वो रात,
शरारत तेरी आंखों में छा गई।
अधरों पर आई जो मुस्कान,
लबों की प्यास को बता गई।
सांसों से हुआ सांसों का मिलन,
दिल की धड़कन को बढ़ा गई।
प्रेम की फुहार से भीगा बदन,
तन में एक अग्न जला गई।
बतियां तेरी मीठी मीठी सनम,
प्यार का जायका समझा गई।
आंखों की हया, लाली लबों की,
पिया दिल तेरा भी ये चुरा गई।
बिंदी की चमक, चूड़ी की खनक,
रोशन सारी महफिल करा गई।
मेहंदी हाथों की, पायल की रूनझुन, 
जीवन बगिया को हमारी महका गई। 
देखा जो रूप तेरा हमने सलोना,
चांदनी को याद कर शरमा गई।
सितारों की बनाई जो ओढ़नी, 
हवा को भी दीवाना बना गई।।


#दैनिक प्रतियोगिता हेतु 
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   20
12 Comments

Abhinav ji

30-Jul-2022 09:36 PM

Nice

Reply

Khushbu

30-Jul-2022 05:13 PM

शानदार

Reply

Mithi . S

29-Jul-2022 11:49 PM

Behtarin post

Reply